किसानो को जैविक खेती कर धरती माता को बचाने के साथ खुद को निरोगी बनाने का संकल्प करणा चाहिये - राजयोगी ब्रह्मकुमार राजू भाईजी


हिमायतनगर/नांदेड,एम अनिलकुमार|
स्वर्णिम भारत की पहचान..आत्मनिर्भर हो किसान इस मार्गदर्शन शिवीर को नांदेड जिले के हिमायतनगर शहर में किसानो का अच्छा प्रतिसाद मिला है| इस मंच से राजयोगी ब्रह्मकुमार राजू भाईजी, उपाध्यक्ष, कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग, ब्रह्मकुमारीज एवं राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी सुनंदा बहनजी, राष्ट्रीय समन्वयक, कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग, ब्रह्मकुमारीज इन्होणे उपस्थित किसानो को जैविक खेती कर मृत अवस्था में होणेवाली धरती माता को बचाने के साथ खुद को निरोगी बनाने का संकल्प करणा चाहिये ऐसा अनुरोध मार्गदर्शन करते हुये किया। इस वक्त मंच पर पुणे, कोल्हापूर, हैद्राबाद, नांदेड, नायगाव, हिमायतनगर और दूर दूर से उपस्थित हुये गनमान्य व्यक्ती व मान्यवर किसान उपस्थित थे।

आगे बोलते हुए उन्होणे कहा की, किसानो को टिकाऊ योगिक खेती के लिये उपयोग में अनेवाले कृषि के स्वदेशी तरीकों और कम लागत पर प्रदूषण मुक्त, स्वस्थ उपज और गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद कैसे प्राप्त करणे है और अपनी मातृभूमि को फिर से स्वस्थ बनाकर कैसे पुनर्जीवित किया जाना चाहिये इसके लिये सभी किसानो को हमारी और से निशुल्क मार्गदर्शन दिया जायेगा, ईसलीये जादा से जादा किसानो ने जैविक खेती के लिये आगे आने की आवश्यकता है। इसके लिये भारत के किसानों ने देशी गोमाता का पालन करणा आवश्यक है| जैसे कि हम सुनते है हमारा किसान जो अन्नदाता है, जो... किसी ना किसी कारण आत्महत्या करता है| जो सबके लिये अन्न उत्पादन कर सबको खिलाता है वाह किसी न किसी बोज के तले दबने से ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो जात है| 


क्यो न हम भारत के इन किसानों को इस समस्या से बाहर निकालने के लिये... भारत को आदर्श और विश्वगुरू बणाने के लिये उन्हे शुद्ध, पवित्र मन से जैविक खेती में मेहनत करके उभारणे के लिये सपोर्ट करे| तभी हमारा भारत देश फिर से महान  बनेगा...  विषमुक्त अन्न कि निर्मिती से फालतू खर्च कि बचत होगी... किसानों का स्तर बढेंगा....मन स्वस्त और निरोगी रहेगा...और किसानों को आत्महत्या करणे कि नौबत नही आयेगी| इस प्राकृतिक एवं प्राचीन विष मुक्त टिकाऊ कृषि से हम निश्चित रूप से पर्यावरण का असंतुलन एवं अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर अंकुश लगाने में सफल होंगे ऐसा राजयोगी ब्रह्मकुमार राजू भाईजीने कहा|       

इस वक्त सेंद्रिय खेती करणेवाले हिमायतनगर तहसील के किसानो का स्वागत सत्कार किया गया है। साथ हि नौनिहाल बालकोने जैविक खेती का धरती मा पार होनेवाला परिणाम और जय श्री राम का गीत सादर कर उपस्थितो का दिल जिता| सोनल बेहन ने सूत्रसंचालन किया तो उपस्थितो का आभार शीतल दीदी ने माना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शीतल दीदी, सिंधु दीदी एवं ओम शांती केंद्र के सभी सहयोगी यो ने परिश्रम किये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post