माहुर शहर में मराठा-ओबीसी प्रदर्शनकारि आमने सामने, माहोल गरमाया

जरांगे सभा स्थल पर ओबीसी नेताओं ने छिड़का गोमूत्र, मराठा प्रदर्शनकारियों ने किया दुग्धाभिषेक


नांदेड़,एम अनिलकुमार|
जिले के माहुर शहर में मराठा-ओबीसी प्रदर्शनकारियों के गुत के कार्यकर्ता आमने सामने आये मराठा समाज के योद्धा मनोज जरांगे पटेल कि सभा होणे के बाद स्थल पर ओबीसी नेताओं ने गोमूत्र छिड़का इस बात से गुस्साये मराठा समाज के प्रदर्शनकारियों ने दुग्धाभिषेक कर ओबीसी कार्यकर्तो को प्रतिउत्तर दिया है, इस कारण माहूर में माहोल गरमाया है 
 

मराठा और ओबीसी आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र राज्य का माहौल गरमा गया है. मंत्री छगन भुजबल और मनोज जारांगे पाटिल के बीच बड़ा विवाद शुरू हो गया है. मराठा आंदोलन की पृष्ठभूमि में माहुर में मनोज जरांगे पाटिल की एक सभा आयोजित की गई थी. इसलिये माहूर में दाखल होणे के बाद जब वे सभा स्थल की ओर जा रहे थे, तब ओबीसी समाज के प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की. किंतु इसी समय पुलिस सतर्क हो गई और ओबीसी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. और सभा खतम होणे के बाद उन्हे छोड गया|


दौरान ओबीसी प्रदर्शनकारी कार्यकर्तो मनोज जरांगे के सभा स्थल पर पहुंचे और शुद्धिकरण के लिए गोमूत्र का छिड़काव किया | जब यह जानकर मराठा समाज के प्रदर्शनकारियों को मिली तब मराठा प्रदर्शनकारी आक्रमक हो गए और कार्यक्रम स्थल पार जाकर और दूध से अभिषेक करते हुए ओबीसी आंदोलनकरीयो द्वारा किये गये बर्ताव का निषेध किया। इससे माहुर में मराठा और ओबीसी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प से तनावपूर्ण माहौल बन गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल माहूर में तनावपूर्ण स्थिति बनी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post