महिलाओं, युवाओं, किसानों और जरूरतमंदों के जीवन-स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

विकसित भारत संकल्प यात्रा से कोई   वंचित नहीं रहेगा - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे


मुंबई| भारत के प्रत्येक नागरिक, गांव, शहर और राज्य का विकास करने के उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।  ये योजनाएं देश के कोने-कोने तक पहुंचें और वहां के नागरिकों को इनका लाभ मिले, इस उद्देश्य से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' शुरू की गई है।  इस यात्रा के माध्यम से भारत में महिलाओं, युवाओं, किसानों, खिलाड़ियों और जरूरतमंदों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का संकल्प लिया गया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार का लक्ष्य राज्य के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचना है।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस यात्रा के माध्यम से आश्वस्त किया कि कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री  मोदी ने आज देश भर में विभिन्न स्थलों पर आज  दृकश्राव्य (ऑडियो-विजुअल) माध्यम से नागरिकों से बातचीत की।  15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक देशभर में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का आयोजन किया गया है।


बृहन्मुंबई में 227 वार्डों में विशेष चार वाहनों के माध्यम से दि. 28 नवंबर 2023 से  दि. 26 जनवरी 2024 तक इस यात्रा का नियोजन किया गया है।  आज महानगर पालिका के 'सी' विभाग में माधव बाग, कावसजी पटेल मार्ग,  सी.  पी.  टैंक सर्कल, भूलेश्वर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से नागरिकों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी गई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के लोगों से दृकश्राव्य माध्यम (ऑडियो-विजुअल मीडिया) के जरिए देशभर के नागरिकों से बातचीत की।


सरकार का लक्ष्य भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से राज्य के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचना है।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि इस यात्रा के माध्यम से योजनाओं के मिलने वाले लाभ से कोई भी वंचित न रहे, ऐसे प्रयत्न किए जायेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे, स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा मंत्री तथा मुंबई शहर जिला के पलक मंत्री दीपक केसरकर, विधायक राम कदम, पूर्व विधायक अतुल शाह, महानगर पालिका आयुक्त और प्रशासक डॉ.  इकबाल सिंह चहल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, बिहार और गुजरात में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रतिनिधिक तौर पर बातचीत की। 


'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के बारे में प्रधानमंत्री श्री  मोदी ने कहा, देश के कोने-कोने तक यात्रा पहुंच रही है। किसानों को बीज, आधुनिक उपकरण, बिजली-पानी, मरीजों को समय पर उपचार-दवाइयां, बेरोजगारों को व्यवसाय के लिए पूंजी, युवाओं को रोजगार यात्रा से मिल रहा है।  विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण भागों की दस करोड़ महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यह भी कहा कि आने वाले समय में इन योजनाओं के माध्यम से दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का संकल्प लिया गया है। 


विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के माध्यम से योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में महाराष्ट्र प्रथम क्रमांक पर रहे, ऐसे प्रयास करें --मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे

भारत संकल्प यात्रा अभियान इसलिए शुरू किया जा रहा है ताकि प्रत्येक नागरिक को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके और वंचित वर्गों को उनका लाभ मिल सके।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निर्देश दिया कि सभी को इस अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी होना चाहिए जिससे कि इस अभियान के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में महाराष्ट्र प्रथम क्रमांक पर हो।                                                                                                        


मुख्यमंत्री श्री  शिंदे ने कहा कि विकास के हर घटक को समायोजित करने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' जैसा एक महत्वाकांक्षी अभियान शुरू किया गया है।  इस अभियान के माध्यम से किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, उद्यमियों, विद्यार्थियों को विकास प्रक्रिया में शामिल करने के उद्देश्य से इन योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा,  मुख्यमंत्री श्री  शिंदे ने कहा। 


महाराष्ट्र में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार का समर्थन प्राप्त है। राज्य में विकास कार्य जारी हैं, जिसके चलते विदेशी निवेश के मामले में राज्य पहले क्रमांक पर है, मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने इस अवसर पर  कहा।  मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया  कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में राज्य अव्वल रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य जांच, उज्ज्वला योजना, विभिन्न क्रीड़ा योजनाओं, आधार कार्ड संबंधी कामकाज आदि के लिए दालान (हॉल) बनाये गये थे।  इस अवसर पर नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। अनेक नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं।  


इस अवसर पर अतिरिक्त महानगर पालिका आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी, उपायुक्त (परिमंडल 2) रमाकांत बिरादर, मुंबई शहर जिले के जिलाधिकारी राजेंद्र क्षीरसागर, योजना विभाग की निदेशक डॉ.  प्राची जांभेकर, सी विभाग के सहायक आयुक्त श्री.  उद्धव चंदनशिवे, नगर परिषद प्रशासन के निदेशक मनोज रानडे उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post