महाआरती के बाद, श्री परमेश्वर मंदिर के पूज्य गणपति का भव्य तरीके से विसर्जन

ताल मृदंग की ध्वनि के साथ श्री विसर्जन जुलूस निकाला


हिमायतनगर (एम अनिलकुमार)
नांदेड जिले के हिमायतनगर (वाडोना) स्थित जाज्वल्य देवस्थान श्री परमेश्वर मंदिर के पूज्य गणपति बप्पा का शनिवार (6 तारीख) को भक्तिमय वातावरण में ताल मृदंग की ध्वनि के साथ विसर्जन किया गया।


गणपति स्थापना के 10वें दिन सुबह 10 बजे से विसर्जन जुलूस शुरु हुवा, ताल-मृदंग, ढोल-ताशा और वारकरी संप्रदाय के भजन मंडलों के माऊली गीतों के बीच, गणेश जी की पालकी जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से निकाली। बजरंग चौक, कालिंका गली, बाजार चौक, मारोती मंदिर, सराफा लाइन आदि स्थानों पर नागरिकों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धापूर्वक पूज्य गणपति के दर्शन किए।


शोभायात्रा श्री कनकेश्वर सरोवर पर पहुँचने पर मंदिर के उपाध्यक्ष महावीरचंद श्रीश्रीमाल, सचिव अनंता देवकते एवं गणमान्य व्यक्तियों ने गणपति बप्पा की भव्य आरती की। तत्पश्चात, "तुच सुखकर्ता, तुच दुखहर्ता" जैसे धार्मिक गीतों के बीच भारी मन से बप्पा को विदाई दी गई। बप्पा का पर्यावरण संरक्षण के साथ विसर्जन किया गया और उन्हें अगले बरस जल्दी आने का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक अमोल भगत ने भी शोभायात्रा में भाग लिया और पूज्य गणपति के दर्शन किए।


शोभायात्रा के पश्चात, उत्कर्ष मादसववार द्वारा प्रसाद वितरण किया गया और श्री परमेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। पुरुष एवं महिला भक्तों, भजन मंडल के सदस्यों एवं ग्रामीणों की सहज भागीदारी ने पूज्य गणपति के विसर्जन को अविस्मरणीय बना दिया

Post a Comment

Previous Post Next Post