श्री हिंदवी स्वराज्य गणेश मंडल कि पहल ; गंभीर रूप से बीमार मरीज़ कि खातीर डीजे, बैंड और महाप्रसाद रद्द किया



हदगाँव, शेख चांदपाशा| हदगाँव तालुका के निवघा (बाज़ार) स्थित श्री हिंदवी स्वराज्य गणेश मंडल ने एक अनुकरणीय सामाजिक पहल करते हुए विसर्जन जुलूस में डीजे, बैंड और महाप्रसाद रद्द करके एकत्रित हुए 30 हज़ार रुपये एक गंभीर रूप से बीमार युवक के इलाज के लिए दान कर दिए हैं। गणेश मंडल के इस सामाजिक पहल की हर स्तर पर सराहना हो रही है। 

हदगाँव तालुका के मौजे पलसा निवासी विकास दिगंबर धनगरे (उम्र 22) निमोनिया और मलेरिया कि बिमारी से पीड़ित हैं। और हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में गहन चिकित्सा का इलाज चल रहा है। किंतु इलाज का खर्च परिवार की पहुँच से बाहर है, इस बात कि खबर गणेश मंडल के युवाओं को होनेपर निवघा (बाज़ार) के वार्ड क्रमांक 5 गोकुलनगर स्थित श्री हिंदवी स्वराज्य गणेश मंडल ने इस वर्ष श्री गणेश विसर्जन जुलूस के लिए आयोजित डीजे, बैंड और महाप्रसाद को रद्द करने का निर्णय लिया है। और मंडल ने निमोनिया और मलेरिया से पीड़ित युवक की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 

उनके सामाजिक पहल को देखते हुए, गाँव के अन्य गणेश मंडलों ने भी इस कार्य में भाग लिया है, जबकि पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष बालासाहेब कदम ने 5 हज़ार रुपये का महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने इससे पहले हदगाँव में आयोजित शांति समिति की बैठक में गणेश मंडलों से सामाजिक दृष्टिकोण से त्योहार मनाने की अपील की थी। उनकी अपील पर अमल करते हुए, श्री हिंदवी स्वराज्य गणेश मंडल द्वारा दिखाई गई सामाजिक जिम्मेदारी पूरे तालुका और अन्य गणेश मंडलों के लिए अनुकरणीय बन गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post