'रिंगाण' मराठी को समृद्ध करने वाली कलाकृती - सी एम एकनाथ शिंदे

साहित्य अकादमी के लिए उपन्यासकार कृष्णात खोत का अभिनंदन


मुंबई| प्रामाणिक ग्रामीण शैली मराठी भाषा का वैभव है।  इस शैली से भारतीय साहित्य जगत को परिचित कराने और भारतीय साहित्य जगत को समृद्ध करने वाली कलाकृती उपन्यासकार कृष्णात खोत ने कि है।  उनकी इस शैली और प्रतिभा को साहित्य अकादमी पुरस्कार द्वारा मान्यता दी गयी है। सी एम एकनाथ शिंदे ने साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा पर उपन्यासकार कृष्णात खोत का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने 'रिंगाण' में मराठी साहित्य के रिंगण को समृद्ध करने का गौरवपूर्ण कार्य किया है।

'आधुनिक ग्रामीण संस्कृति और हमारे गांवों के बदलते जीवन का सटीक चित्रण करने में श्री खोत को महारत हासिल है। इस बात को उन्होंने अपने लेखन से अनेक बार साबित किया है।  उनके कई उपन्यासों ने पाठकों का दिल जीत लिया है।  उनके साहित्यिक कार्य का सम्मान होने से मराठी साहित्य - क्षेत्र में नवोदितों  को प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लेखक, उपन्यासकार कृष्णात खोत का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि भविष्य में भी वे इसी तरह की गुणवत्तापूर्ण साहित्यिक सेवा करते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post